फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा गंभीर सामाजिक बुराई का रूप ले चुका : डाॅ. मयंक गुप्ता

विज्ञापन
सिरसा। गांव भावदीन में पुलिस की ओर से मंगलवार को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर
विज्ञापन
सिरसा। गांव भावदीन में पुलिस की ओर से मंगलवार को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई का रूप ले चुका है, जो युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है।
विज्ञापन


नशे की चपेट में आकर न केवल व्यक्ति अपना शारीरिक व मानसिक संतुलन खो देता है, बल्कि उसका परिवार भी आर्थिक, सामाजिक और मानसिक पीड़ा से गुजरता है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को समाज में पनपने नहीं दिया जाएगा और जिला पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि सिरसा को नशा मुक्त बनाया जाए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि गांव या आसपास किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या सेवन की गतिविधि हो रही हो, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा और ऐसे जागरूक नागरिकों को जिला पुलिस सम्मानित भी करेगी। पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को खेल, शिक्षा, स्वरोजगार और अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में मोड़कर ही समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाला जा सकता है। इस दौरान एसपी ने गांव का भ्रमण भी किया व स्कूल में जाकर खिलाडियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें