फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागदाना में पेयजल संकट : जलघर पर ताला, धरने पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। गांव कागदाना में पेयजल संकट गंभीर बना हुआ है। पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने जलघर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ संदीप कुमार और जेई अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद ताला खोला गया और धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

धरने में शामिल ग्रामीणों में सरपंच प्रतिनिधि मांगेराम बेनीवाल, जिला पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र बेनीवाल, डॉ. धर्मपाल गढ़वाल, नरसी घोटड, कालू खान, चंद्रभान शर्मा, राजकुमार गैदर, विकास बेनीवाल, ओमप्रकाश बेनीवाल, अकबर खान, राकेश शर्मा, सुरजीत कूकना, राजपाल सोनी, तुलसीराम शर्मा ने बताया कि गांव के जलघर के टैंक खाली हैं और पानी की मोटर भी खराब हो गई है। इस कारण घरों में पेयजल की आपूर्ति ठप हो गई है। खेतों में काम के समय महिलाओं को पहले पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ता है और उसके बाद खेतों में जाना पड़ता है। इस पर एसडीओ संदीप कुमार और जेई अश्विनी कुमार ने मौके पर ही पानी की मोटर ठीक करवाने और पेयजल समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें