फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त दूध पीने से परिवार की हालत बिगड़ी

Sat, 13 May 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
अस्‍पताल में उपचाराध्‍ाीन बच्‍ची - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव बनसुधार में विषाक्त दूध पीने से एक ही परिवार के चार सदस्य बेसुध हो गए। दूध पीने से हालत बिगड़ने पर सभी को सिरसा के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। अब सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

    जानकारी के अनुसार वीरवार रात को सोने से पहले बेगराज के परिवार के सदस्यों ने दूध पीया था। दूध पीकर सभी सो गए। शुक्रवार सुबह जब देर तक घर में कोई नहीं उठा तो परिवार के दूसरे सदस्यों ने उन्हें वहां आकर संभाला तो खुश्बू पुत्री सुभाष, मनीषा पुत्री सुभाष 15 साल, भावना पुत्री बेगराज 12 साल व बेगराज पुत्र अमर सिंह बेसुध पड़े थे। परिवार के सदस्य सभी को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। यहां पर होश आने के बाद बेगराज व सुभाष ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाने के बाद दूध पीया था। दूध पीने के बाद सभी को मूर्छा छाने लगी। रातभर बच्चे व खुद बेहोशी की हालत में ही रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें अंदेशा है कि दूध में कोई जहरीला जीव गिर गया होगा जिसके पीने से उनपर असर हुआ है। उन्होंने कहा कि यह भी हो सकता है कि दूध में छिपकली गिर गई हो और उसके जहर का असर उन पर हो गया हो। इस संबंध में नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि बनसुधार से एक परिवार के कई सदस्यों को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए लाया गया था। अब सभी की हालत सामान्य है, फिर भी सभी का उपचार चल रहा है। उपचार के चलते सभी सदस्यों की सेहत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें