फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसान आंदोलन ने रखी भाजपा की हार की नींव

Wed, 05 Jun 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पंजाब से लगती सिरसा की बेल्ट में किसान आंदोलन का बड़ा असर देखने को मिला। चुनाव प्रचार के समय भाजपा प्रत्याशी को बार-बार विरोध का सामना करना पड़ रहा था और किसान सवालों के जवाब मांग रहे थे। ऐसे में किसानों ने भाजपा के खिलाफ जमकर मतदान किया। पंजाब से लगती कालांवाली, रानियां और डबवाली बेल्ट में कांग्रेस प्रत्याशी को अच्छे वोट मिले।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार डबवाली से 34205 , कालांवाली से 42113 और रानियां से 28201 वोट कांग्रेस को मिले। इन्हीं तीन क्षेत्रों में कुमारी सैलजा ने सबसे ज्यादा प्रचार-प्रसार पर फोक्स किया था। क्योंकि इन क्षेत्रों में किसान आंदोलन और तंवर की खुद की छवि का असर देखने को मिल रहा था। जहां किसान आंदोलन का नुकसान भाजपा प्रत्याशी को हुआ है। वहीं डेरों की ओर से कोई खास मदद इस बार मतदान में भाजपा को नहीं मिल पाई। डेरा सच्चा सौदा के बूथों पर कांग्रेस को अच्छी लीड मिली है। 20 प्रतिशत डेरा समर्थकों ने भाजपा को भी मतदान किया है। लेकिन 80 प्रतिशत झुकाव डेरों को कांग्रेस की ओर देखने को मिला है। सिरसा के साथ पूरे प्रदेश में डेरा का समर्थन कहीं न कहीं कांग्रेस को जाता हुआ दिखा है। जिसके चलते राजनीतिक समीकरणों में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है। ऐसे में विधानसभा चुनाव को लेकर डेरों की गतिविधियां अभी से तेज हो गई हैं।


रानियां, ऐलनाबाद और सिरसा शहर में भाजपा को नुकसान
भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर पर उनके दल बदलने की छवि बड़ी भारी पड़ी है। इसी छवि के कारण उन्हें रानियां, ऐलनाबाद और सिरसा शहर में नुकसान उठाना पड़ा है। एक पार्टी के प्रति स्थिरता न होना कहीं न कहीं लोगों को अखरा और लोगों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन

-

भाजपा नेताओं का भीतरघात प्रत्याशी पर पड़ा भारी
लोकसभा चुनावों में पहली बार भाजपा संगठन में आपसी लड़ाई देखने को मिली है। जहां भाजपा के कई नेता पहले दिन से अशोक तंवर को प्रत्याशी बनाने और भाजपा ज्वाइन करवाने से नाराज थे। इसके अतिरिक्त संघ के कई नेताओं ने इसको लेकर नाराजगी जताई थी और आलाकमान को अवगत करवाया था। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दो बार दौरा कर सभी को मनाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर भाजपा पार्टी के चुनाव फंड को लेकर जिलाध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों के बीच खींचतान होना चर्चाओं में रहा। जिसका नुकसान प्रत्याशी को उठाना पड़ा। इतना ही नहीं, भाजपा नेता गोबिंद कांडा के साथ जिलाध्यक्ष की नहीं बनना और दरकिनार करना सिरसा और ऐलनाबाद क्षेत्र में चर्चा बना रहा। इसका नुकसान भी प्रत्याशी को हुआ। अहम बात यह है कि सिरसा में प्रत्याशी से ज्यादा भाजपा के दूसरे नेता चर्चाओं में रहे। जिसका खामियाजा प्रत्याशी को हुआ और इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हाईकमान को अवगत करवाया गया।
विज्ञापन







ये रहा जीत हार का अंतर
सिरसा



सैलजा - 72399

तंवर - 59049

अंतर - 13350

-

डबवाली

सैलजा - 72806

तंवर - 38601

अंतर - 34205



कालावांली

सैलजा - 77618

तंवर 35505

अंतर - 42113



रानियां

सैलजा - 72380

तंवर - 44179

अंतर - 28201



-

ऐलनाबाद -

सैलजा - 74662

तंवर - 47446

अंतर 27216
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें