फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डॉ. शत्रुजीत सिंह बने राजकीय नेशनल महाविद्यालय के प्राचार्य

Sat, 28 Feb 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह का स्वागत करते हुए स्टाफ सदस्य। कॉलेज
विज्ञापन
फोटो- 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डॉ. शत्रुजीत सिंह ने शनिवार को राजकीय नेशनल महाविद्यालय के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। महाविद्यालय परिसर में उनके आगमन पर कॉलेज परिवार द्वारा बुके और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने ड्रम की ताल पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर नए प्राचार्य का अभिनंदन किया।

प्राचार्य हरजिंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था और डॉ. अनीता मड़िया कार्यकारी प्राचार्य के रूप में जिम्मेदारी निभा रही थीं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने डॉ. शत्रुजीत सिंह की योग्यता और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण संस्थान का नेतृत्व सौंपा है। डॉ. सिंह को उच्चतर शिक्षा विभाग में 25 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2001 में राजकीय महाविद्यालय भट्टू कलां से इतिहास विषय के सहायक प्रोफेसर के रूप में अपने कॅरिअर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लोहारू, फरीदाबाद, टोहाना, सिरसा, ऐलनाबाद और रानियां के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में वह राजकीय महिला महाविद्यालय तथा राजकीय महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में भी प्राचार्य के रूप में कुशल नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। अध्यापन के साथ-साथ वह एक उत्कृष्ट शोधकर्ता और लेखक के रूप में भी प्रसिद्ध हैं। उनके अनेक शोधपत्र और पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जबकि उनकी आगामी पुस्तक सिरसा का इतिहास शीघ्र ही प्रकाशित होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें