फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डॉ. मंजू नेहरा को सामुदायिक संपर्क और सीएसआर निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

विज्ञापन
सिरसा। डॉ. मंजू नेहरा। प्रवक्ता
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मंजू नेहरा को सामुदायिक संपर्क एवं कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस अवसर पर डॉ. नेहरा ने कुलपति का आभार जताया और कहा कि वे विश्वविद्यालय की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।
विज्ञापन


डॉ. नेहरा वर्ष 2007 से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उन्होंने पीएचडी गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से पूरी की और नेट 2004 में उत्तीर्ण किया। उनका विशेष शोध क्षेत्र फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, न्यूट्रास्युटिकल्स और फेक्शनल फूड्स का विश्लेषण एवं विकास है।

युवा कल्याण निदेशक के रूप में भी डॉ. नेहरा ने विश्वविद्यालय में कई नवोन्मेषी एवं छात्र-केंद्रित कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है। डॉ. नेहरा को अब तक कई सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इनमें महिला दिवस पुरस्कार (2022), बेस्ट वूमेन डायरेक्टर (2022), कॉर्पोरेट एक्सीलेंस अवॉर्ड (2021), विज्ञान एवं शोध में सम्मान (2021) प्रमुख हैं।
विज्ञापन


उन्होंने इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करवाने जैसी महत्वपूर्ण शोध परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। साथ ही, उन्होंने 50 से अधिक शोध प्रकाशन, पुस्तक अध्याय और संदर्भ ग्रंथ लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें