रानियां। डॉ. गुरजीत सिंह इन्सां को मेडल पहनाते आयोजक संस्था के पदाधिकारी । विज्ञप्ति
रानियां। मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया हरियाणा की ओर से जीजेयू हिसार के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स करवाई गई 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गांव लहरांवाली ढाणी के डॉ. गुरजीत सिंह इन्सां ने एक साथ दो स्वर्ण पदक जीते हैं। गुरजीत सिंह ने चैंपियनशिप के 40 से अधिक आयु वर्ग की लंबी कूद व त्रिकूद (ट्रिपल जंप) में जिले का नेतृत्व किया था।
इस दौरान गुरजीत सिंह इन्सां ने लंबी कूद स्पर्धा में 4.61 मीटर लंबी और त्रिकूद (ट्रिपल जंप) स्पर्धा में 9.4 लंबी छलांग लगाकर चैंपियनशिप में प्रथम स्थान के साथ दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। वह नियमित रूप से सुबह शाम दो दो घंटे दोनों खेल स्पर्धाओं की तैयारी करते रहते हैं। इस दौरान डॉ. गुरजीत सिंह इन्सां ने क्षेत्र के युवाओं को नशे व बुराइयों से दूरी बनाए रखने के साथ अपनी रूचि के अनुसार खेलों इवेंट में भाग लेने व नियमित अभ्यास करने की सलाह दी।
जीत के बाद मास्टर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया हरियाणा के प्रधान राजेंद्र बेनीवाल, सचिव रघुवीर सिंह बेनीवाल व जनरल सचिव चरणजीत सिंह ने चैंपियन विजेता डॉ. गुरजीत सिंह इन्सां ने मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया और जीत की बधाई दी। इससे पहले भी डॉ. गुरजीत सिंह इन्सां ने 13 व 14 दिसंबर को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राज्यस्तरीय 34 वीं हरियाणा स्टेट मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप की 40 से 45 आयु वर्ग की लंबी कूद व त्रिकूद (ट्रिपल जंप) में स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते थे।
वहीं ऊंची कूद स्पर्धा में द्वितीय स्थान के साथ रजत पदक सहित तीन पदक जीते थे। राज्यस्तर पर एक साथ दो स्वर्ण पदक जीतकर गांव पहुंचने पर डॉ. गुरजीत सिंह इन्सां को गांव के सरपंच सुखपाल सिंह, ग्राम पंचायत सदस्यों, जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह, क्षेत्र की राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।