फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश में अराजकता का माहौल: अशोक तंवर

Sat, 20 May 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
Ashok Tanwan - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार की कमजोर विदेश और रक्षा नीति की वजह से आज भारत जैसे महान देश को अपने सैनिक दांव पर लगाने पड़ रहे हैं।  वे शनिवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान छद्म आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। बार-बार भारत सरकार को इस बात के पुख्ता सुबूत मिलने के बावजूद सरकार इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही जिसकी वजह से पूरा देश दंश झेल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट द्वारा कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगाने के बावजूद पाकिस्तान की गीदड़ भभकी इसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाक प्रायोजित आतंकवाद के प्रति इतना नरम रुख क्यों अपनाए हुए हैं, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। बेरोजगारी, बेकारी, महिला सुरक्षा, व्यापार आदि की तरफ ध्यान देने की बजाय यह सरकार आम आदमी को परेशान करने वाली नीतियां बना रही है। नोटबंदी की आड़ में लाखों लोगों को बेरोजगारी के गर्त में डाल दिया गया है। हालात इतने गंभीर हैं कि लोग आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं।

हरियाणा सरकार का जिक्र करते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि प्रदेश में बदला और बदली की सरकार है। गैर कानूनी काम को तवज्जो न देने वाले अधिकारियों का तबादला कर दिया जाता है या फिर उन्हें नौकरी से निलंबित किया जा रहा है। भाजपा विधायक अपनी ही सरकार से खफा चल रहे हैं और मंत्रियों के बीच भी समन्वय नहीं है। मंत्री अपने मुख्यमंत्री से और मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों से दुखी हैं। पूरे प्रदेश का राजनीतिक सिस्टम गड़बड़ाया हुआ है। प्रदेश में कानून का राज होने का दावा करने वाली भाजपा के ढ़ोल की पोल यह है कि हर रोज हत्याएं, बलात्कार, डाकाजनी और छिनैती की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें