फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीएम फ्लाइंग के नोटिस के बाद अब तक नहीं मुहैया करवाए दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। अमरूत टू के तहत शहर में बरसाती लाइन बिछाने का काम जारी है। इस कार्य की जांच के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उप पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रोजेकट की डिटेल रिपोर्ट मांग गई थी, जो अभी तक उन्हें उपलब्ध नहीं करवाई गई है। हालांकि, बावड़ी वाली गली के दस्तावेज टीम को उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, सीएम फ्लाइंग के विकास कार्यों के प्रोजेक्टों पर मॉनिटरिंग करने से नगर परिषद अधिकारियों के लिए विकास कार्यों को जारी रखना परेशानी बनता जा रहा है। क्योंकि जिन ठेकेदारों की जांच सीएम फ्लाइंग करेगी, वही ठेकेदार पहले ही कई प्रोजेक्टों में काम कर रहे हैं। ऐसे में यदि जांच में ठेकेदार पर कार्रवाई होती है तो कई अन्य प्रोजेक्टों पर भी असर देखने को मिलेगा। ऐसे में अब सीएम फ्लाइंग की दस्तक का डर सभी को सताने लगा है।

सीएम फ्लाइंग की ओर से जिस गली की जांच की जानी है। उसका भुगतान जारी करने के लिए बार-बार अधिकारियों के पास फाइल भेजी जा रही है। इस पर अधिकारियों ने भुगतान करने से साफ इन्कार कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर अमरूत टू के तहत अभी तक 15 से 20 प्रतिशत ही काम हुआ है। एजेंसी का पहला रनिंग बिल भी पास नहीं हुआ है। सीएम फ्लाइंग के एसआई राजेश कुमार ने बताया कि अमरूत टू के तहत दस्तावेज विभाग के अधिकारियों ने उपलब्ध नहीं करवाए हैं। दस्तावेज उपलब्ध होने के बाद इस मामले में जांच होगी।
विज्ञापन

इसी सप्ताह आएगी सीएम फ्लाइंग की टीम
नगर परिषद के अधिकारियों के साथ अमरूत टू के बरसाती प्रोजेक्ट और गलियों की जांच करने के लिए सीएम फ्लाइंग की टीम इसी सप्ताह शहर में दस्तक देगी। इस दौरान दोनों प्रोजेक्टों की जांच होंगी। सूत्रों के अनुसार, बावड़ी वाली गली निर्माण में ठेकेदार की फर्म पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही पुराने 10 करोड़ के विकास कार्यों की जांच भी खुल सकती है। चर्चाएं हैं कि उनमें से कई गलियों का निर्माण कार्य हुआ नहीं है और ठेकेदार को भुगतान किया जा चुका है।

सीएम फ्लाइंग ने मामले की जांच शुरू की है। बावड़ी वाली गली की मैंने शिकायत दी थी। यदि जांच होती है तो फर्म व मौके का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय है। हमें पूर्ण उम्मीद है कि इस मामले में निष्पक्ष तौर पर सीएम फ्लाइंग कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

- अमित सोनी, शिकायतकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें