फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चिकित्सक 8 व 9 दिसंबर को स्वास्थ्य सेवाओं का करेंगे बहिष्कार, एचसीएमएस ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में डायरेक्ट विशेषज्ञ मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) की सीधी भर्ती को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस), सिरसा इकाई ने सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से दो प्रमुख मांगों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों डाॅ. आरके दहिया, डॉ. विपुल गुप्ता और अन्य ने बताया कि अगर सरकार 8 व 9 दिसंबर से पहले कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो सभी चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं सहित आपातकालीन सेवाओं का बहिष्कार करेंगे। सिरसा इकाई के सदस्यों ने कहा कि वर्तमान डायरेक्ट भर्ती नीति वरिष्ठता और पदोन्नति के मौलिक अधिकारों को प्रभावित करती है और पूरे मेडिकल सेवा कैडर को कमजोर करती है। यह निर्णय वर्षों से सेवा दे रहे चिकित्सकों के साथ अन्यायपूर्ण है और इसे तुरंत वापस लिया जाना आवश्यक है।
इसके अलावा सरकार द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व स्वीकृत मॉडिफाइड एसीपी स्ट्रक्चर अब तक लागू नहीं किया गया है। इससे कई मेडिकल ऑफिसर्स अपने आर्थिक और करियर लाभों से वंचित हैं। एचसीएमएस ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में उठाया है। इस अवसर पर डॉ. प्रतीक गोयल, डॉ. राहुल गर्ग, उप-सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. सुभाष, डॉ. समता, डॉ. रंजीत कंबोज, डॉ. अभिजीत, डॉ. अनिशा, डॉ. गरिमा, डॉ. रेणु माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें