फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चिकित्सक आज फिर हड़ताल पर, सभी सेवाएं रहेंगी बंद

Thu, 28 Dec 2023 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सक शुक्रवार को फिर से हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान सभी प्रकार की सेवाएं बंद रहेगी। ऐसे में जिले भर के लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यदि किसी को अपना उपचार करवाना है तो उसे निजी अस्पताल की ओर से रूख करना पड़ेगा। बुधवार की हड़ताल के बाद वीरवार को नागरिक अस्पताल में आम दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या आधी रही।
विज्ञापन

डॉ. गौरव भाटी ने बताया कि चिकित्सकों की चार मुख्य मांगें हैं। इसमें पहली मांग डायरेक्ट एसएमओ की भर्ती पर रोक, दूसरी विशेष कैडर तत्काल कार्यान्वयन का आग्रह, तीसरी फोर्थ एसीपी की और चौथी जो डाक्टर पीजी करने जाते हैं, उनकी बॉन्ड लिमिट को कम करना और सिक्योरिटी को खत्म करना है। इन मांगों को लेकर चिकित्सक बुधवार को हड़ताल की थी। इसके बाद भी सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की। ऐसे में अब शुक्रवार को भी जिलेभर के सभी चिकित्सकों ने अस्पतालों में सभी तरह की सेवाएं बंद करने का आह्वान किया है।






ये सेवाएं रहेंगी बंद
1 इमरजेंसी सेवाएं।
2 शवों का पोस्टमार्टम नहीं होगा।

3 बच्चों के टीकाकरण नहीं होगा।
4 दवाओं के काउंटर बंद रहेंगे।

5 टीबी अस्पताल बंद रहेगा।
6 सिटी स्कैन की सुविधा बंद रहेगी।

7 महिलाओं की डिलीवरी नहीं रहेगी।

8 नीकू सेवाएं बंद रहेंगी।
9 ओपीडी भी बंद रहेगी।


29 दिसंबर को सभी सेवाएं जिले के सरकारी अस्पतालों में बंद रहेगी। एमरजेंसी सुविधा बंद रहेगी, यदि कोई गंभीर मामला आता है तो उसका प्राथमिक उपचार रेफर कर दिया जाएगा। - गौरव भाटी, प्रधान, मेडिकल एसोसिएशन सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन




चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे, इसकी सूचना मिली है। इमरजेंसी सेवाओं को लेकर विशेष व्यवस्था बनाई जाएगी।
- डॉ. महेंद्र सिंह भादू, सीएमओ, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें