फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर के हर कोने का होगा सर्वे, एजेंसी हायर करने में जुटा विभाग

Thu, 28 Dec 2023 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के विकास को लेकर नगर परिषद की ओर से खाका तैयार किया जा रहा है। वर्ष 2024 की तैयारियां विभाग ने अभी से कर दी है। नई वार्डबंदी में बढ़ाए गए दायरे को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद की सीमाओं के साथ साथ सरकारी भूमि आदि सर्वे करवाने की योजना परिषद ने बनाई है, जिसको लेकर काम शुरू हो गया है। नगर परिषद की ओर से सर्वे एजेंसी के लिए टेंडर लगाया गया, जो कि नए साल पर खुलेगा। इसी सर्वे के आधार पर विभाग की ओर से विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह सर्वे केवल नगर परिषद सिरसा का ही नहीं होगा, बल्कि पूरे जिले की नगर परिषद और पालिकाओं का करवाया जाएगा, लेकिन ट्रायल के तौर पर पहले सिरसा का सर्वे मैप तैयार किया जाएगा। आकलन व अन्य चीजें सही मिलती है तो दूसरी परिषद व पालिकाओं का सर्वे एजेंसी से करवाया जाएगा।


इन चीजों का होगा सर्वे

1 नगर परिषद की बाउंड्री मार्क की जाएगी। यह रिवेन्यू रिकॉर्ड के अनुसार ही मार्क की जाएगी।
2 शहर में कहां-कहां सड़कों, जमीन, पार्क आदि पर कब्जा किया हुआ है उसको दर्शाया जाएगा।
3 सड़क, नाले, कॉलोनी, सेक्टर व सीमाओं में शामिल हुए गांवों की जीआईएस डिटेल तैयार होगी।
4 स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य अंडर ग्राउंड एक्टिविटी की डिटेल मैपिंग तैयार होगी।
5 पार्किंग शेड, विज्ञापन यूनिपोल एरिया, बस शेल्टर , डपिंग स्टेशन आदि का डिजाइन तैयार किया जाएगा।
6 2024 के अनुसार अर्बन फेसिलिटी को लेकर डिटेल रिपोर्ट तैयार होगी।


क्यों जरूरी है सर्वे

नगर परिषद के अधिकारियों की माने तो वार्डों की संख्या बढ़ाए जाने पर प्रॉपर्टी आईडी भी बढ़ गई है। आगामी समय में लोगोें की प्राॅपर्टी आईडी बनाने के साथ सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पार्क, ग्रीन बेल्ट व नक्शे पास करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। शहर के संपूर्ण विकास को ध्यान में रखते हुए सर्वे एजेंसी हायर करने को लेकर टेंडर लगाया गया है। बीते दिनों निकायमंत्री ने भी सर्वे एजेंसी जल्द से जल्द हायर कर शहर विकास के प्रोजेक्ट भेजने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे एजेंसी को लेकर टेंडर लगाया गया है। एजेंसी से शहर विकास का खाका तैयार किया जाएगा, जिससे भविष्य में हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखा जा सके।
अनिल मोहिल, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें