फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डॉक्टर से 6.23 लाख की ठगी, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। साइबर थाना पुलिस ने फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन के जरिये डॉक्टर से 6.23 लाख की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कपूरथला निवासी नीरज कुमार और छतरपुर, मध्यप्रदेश निवासी राकेश कुमार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। जांच में सामने आया कि बैक खाते से लेकर आधार कार्ड तक बेचने का सिलसिला देखने को मिला।
विज्ञापन


पैसे के लालच में लोग अपने आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज साइबर ठगों को बेच देते हैं। इसके आधार पर साइबर ठग लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। साइबर थाना पुलिस ने बताया कि सिरसा के सुरतगढि़या बाजार स्थित हिमाचल नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सुरजीत सिंह ने सात जून को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके साथ 6,23,280 रुपये की साइबर ठगी हुई है।

शिकायत ने बताया कि उन्होंने मीजपा मिनिस्ट्रीज आईएनसी नामक फेसबुक पेज पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें कम राशि जमा कर करोड़ों की पेंशन दिलाने का दावा किया गया था। वेबसाइट पर विवरण भरने के बाद उन्हें विभिन्न नंबरों से फोन आए। फोन करने वालों ने वेबसाइट के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में 6,23,280 रुपये की राशि जमा करवाई, लेकिन पेंशन संबंधी कोई दस्तावेज उन्हें नहीं दिए गए।
विज्ञापन


खाते खरीदने का मामला आया सामने

जांच अधिकारी पीएसआई सुरेंद्र ने बताया कि जांच में सामने आया कि ठगी की राशि कर्नाटका बैंक के एक खाते में ट्रांसफर हुई थी, जो पाड़ा, कपूरथला निवासी लवप्रीत सिंह के नाम था। जब लवप्रीत से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने यह खाता आरोपी नीरज कुमार ने उससे खुलवाया था। नीरज ने राकेश कुमार को सात हजार रुपये में लवप्रीत का खाता आगे बेच दिया।
पुलिस ने नीरज कुमार को कपूरथला से गिरफ्तार किया। नीरज ने पूछताछ में राकेश कुमार के बारे में सारी जानकारी दी। पुलिस ने जानकारी के आधार पर राकेश कुमार को पालकी पैलेस, कपूरथला से गिरफ्तार किया। राकेश ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने उक्त खाता व सिम सुखविंदर सिंह निवासी कपूरथला को 10,000 में आगे बेच दिया था। पुलिस ने नीरज और राकेश कुमार दोनों को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले के मुख्य सरगना सुखविंदर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें