फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलते समय पशुओं को रंग ना लगाएं : डाॅ. गोदारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। वरिष्ठ पशु चिकित्सा सर्जन डाॅ. सुभाष गोदारा ने बताया कि होली खेलते समय पशुओं पर रंग न लगाएं। इससे पशुओं में एलर्जी और त्वचा के रोग आंख, नाक में जलन, मानसिक तनाव और भय हो जाता है। हम लोग तो अपने शरीर पर लगे रंग को साफ कर लेते हैं, लेकिन पशु ऐसा नहीं कर पाते और कई दिनों तक वह रंग उनके शरीर पर लगा रहता है।
विज्ञापन


जिसके कारण उनकी त्वचा को नुकसान होता है। अक्सर देखा जाता है की कुछ लोग कुत्ते, बिल्ली, गाय, भैंस के रंग लगा देते हैं। यह रंग पशुओं के त्वचा पर एलर्जी और खुजली का कारण बन जाते हैं। पशु अपने शरीर को साफ करने के लिए जीभ से अपनी त्वचा को चाटते हैं और रंगों में मिले हानिकारक तत्व इससे उनके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जो कई रोगों का कारण बन जाते हैं। पशुओं के ऊपर रंग डालने से वह भयभीत हो जाते हैं और वह अपने आप को असहज महसूस करते हैं और कई बार पशु आक्रामक होकर चोट भी पहुंचा सकते हैं, इसीलिए ध्यान रखा जाए की पशुओं पर रंग न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें