फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खेल महाकुंभ के लिए जिलास्तरीय ट्रायल 13 व 14 अक्टूबर को

Sun, 11 Oct 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की ओपन कैटेगरी के लिए पुरुष व महिला खिलाड़ियों के जिला स्तरीय ट्रायल 13 व 14 अक्टूबर को होंगे। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी डॉ. सीमा रानी ने खिलाड़ियों से जरूरी दस्तावेजों के साथ सुबह 8 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

13 अक्टूबर को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, साइक्लिंग, कैनोइंग, फेंसिंग, हॉकी, जूडो और टेनिस के ट्रायल होंगे। बैडमिंटन के ट्रायल द सिरसा स्कूल, फुटबॉल के द सिरसा स्कूल बरनाला रोड, जिम्नास्टिक के चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम और तैराकी के शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के स्विमिंग पूल में होंगे।
14 अक्टूबर को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, खो-खो, वुशु, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, कराटे और कबड्डी के ट्रायल होंगे। हैंडबॉल के ट्रायल खेल स्टेडियम भरोखां और नेटबॉल के जीएमएस मोहम्मदपुरिया, रानियां में होंगे। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। थ्रोबॉल, बेसबॉल, रोइंग, शूटिंग और टेबल टेनिस के ट्रायल की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें