फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

Wed, 14 Jan 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में प्रतियोगिता के दौरान मौजूद ​खिलाड़ी व अन्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
फोटो-13
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में 12 व 13 जनवरी को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दो दिवसीय इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना, उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें एथलेटिक्स और टीम खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी जगदीप उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी संदीप गुच्छा की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ाया।
विज्ञापन

इस प्रकार रहे परिणाम
इस दौरान लंबी कूद (पुरुष वर्ग) में आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुमित द्वितीय और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद (महिला वर्ग) में अमनदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया, शीतल ने द्वितीय तथा मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में नसीम अख्तर ने प्रथम स्थान, प्रदीप ने द्वितीय और जितेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं, 400 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में मंजू प्रथम, अनीशा द्वितीय और सुमन तृतीय स्थान पर रहीं। टीम खेलों में भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। खो-खो प्रतियोगिता में टीम धोलपालिया ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सर छोटू राम स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वालीबाल प्रतियोगिता में टीम रूपावास ने दमदार प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, वहीं सीआरएस एकेडमी की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

विजेता को किया सम्मानित
समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेरा युवा भारत, सिरसा के जिला युवा अधिकारी धनपत ने कहा कि खेल हमें स्वस्थ शरीर के साथ-साथ टीमवर्क और नेतृत्व के गुण भी सिखाते हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें