फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 58 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Wed, 14 Jan 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
58 अनुसूचित जाति मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा 1.11 लाख रुपये का स्कॉलरशिप लाभ
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के होनहार विद्यार्थियों के लिए हरियाणा सरकार की बड़ी पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने एक अहम पहल की है। शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से प्रदेश के राजकीय स्कूलों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के उन विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है, जिन्होंने वर्ष 2025 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में 90 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को 1 लाख 11 हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि धन की कमी के कारण उनकी शिक्षा बाधित न हो। शिक्षा विभाग का मानना है कि कई बार होनहार विद्यार्थी आर्थिक संसाधनों के अभाव में उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते, जिससे उनकी प्रतिभा दबकर रह जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए यह योजना एक मजबूत सहारा बनेगी।
58 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप
शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से पात्र विद्यार्थियों की सूची मांगी गई थी। सभी जिलों में राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थियों की पहचान की गई, जिन्होंने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल किए। इसके बाद जिला स्तर पर सूचियां तैयार कर विभाग को भेजी गईं।
विज्ञापन

सिरसा से इस योजना के अंतर्गत कुल 58 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है। ये विद्यार्थी जिले के विभिन्न खंडों से संबंधित हैं। चयनित विद्यार्थियों की खंडवार सूची तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि सभी पात्र विद्यार्थियों को समय पर स्कॉलरशिप राशि का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

खंडवार चयनित विद्यार्थी
- बड़ागुढ़ा खंड से 3 विद्यार्थी,
- डबवाली से 9,
- ऐलनाबाद से 11,
- चोपटा से 14,
- ओढां से 7,
- रानियां से 5
- सिरसा से 9
- कुल 58
वर्जन
हरियाणा सरकार का यह कदम शिक्षा में समान अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह योजना अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायक सिद्ध होगी। - सुनीता साईं, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें