सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलों के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। दूसरे दिन मंगलवार को करीब 30 खेलों के सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबले हुए। कबड्डी अंडर-19 में नाथुसरी तो खोखो अंडर-18 में ऐलनाबाद की टीम चैंपियन बनी। विजेताओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 लड़कियों के खेल हुए। बुधवार से लड़कों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू होगी।
शिक्षा विभाग के खेल इंचार्ज हरबंस सिंह व अनिल कुमार ने बताया लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है। खेलों को शांतिपूर्व ढंग से करवाने के लिए सभी खेल कोच की ड्यूटियां लगाई गई हैं। दूसरे दिन लड़कियों के एथलेक्टिस, हर्डल दौड़, रिले रेस, रेस्लिंग, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस, राइफल शूटिंग व हैंडबाल के फाइनल मुकाबले हुए। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार शहीद भगत सिंह स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों के खेल देख उन्हें खेल को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेलों को करवाने में केवल कुमार, भूप सिहाग, सुखविंद्र पीटीआई, मैनपाल डीपी, अनिल राव पीटीआई, नरेंद्र ढाका, दयाराम डीपी, राकेश कुमार डीपी, राजेंद्र कुमार डीपी, नवदीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
दूसरे दिन ये हुए खेल
आयु वर्ग, खेल, प्रथम,द्वितीय
अंडर-19, कबड्डी, नाथूसरी चोपटा, ओढां
अंडर-11, कबड्डी, रानियां, नाथूसरी चोपटा
अंडर-14, कबड्डी, ऐलनाबाद, रानियां
अंडर-17, कबड्डी, रानियां, बड़ागुढ़ा
अंडर-17, खो-खो, ऐलनाबाद, ओढां
अंडर-19, खो-खो, ऐलनाबाद, नाथूसरी चोपटा
अंडर-14, राइफल शूटिंग, ऐंजल चौधरी
अंडर-14, एयर पिस्टल, रिया, जैसमीन कौर
अंडर-17, एयर पिस्टल, जैसमीन कौर, जयीता
अंडर-19, एयर पिस्टल, अनमोल, श्रुति
अंडर-14, हैंडबाल, ऐलनाबाद, सिरसा
अंडर-17, हैंडबाल, सिरसा, ऐलनाबाद
अंडर-19, हैंडबाल, ऐलनाबाद, रानियां
अंडर-17, 800मी. दौड़, माया, भारती
अंडर-19, 800मी. दौड़, हरमनदीप, कल्पना
अंडर-14, हर्डल दौड़, कोमल, अंजू
अंडर-17, हर्डल दौड़, अनिता, ममता
अंडर-19, हर्डल दौड़, लवजोत, रहमत
अंडर-17, 3000मी. दौड़, कविता, संजना
अंडर-19, 5000मी. दौड़, रितू, पूजा
हर्डल रैस में हर्डल को पार करते हुए खिलाड़ी।- फोटो : Sirsa
रैस में भाग लेते खिलाड़ी- फोटो : Sirsa