फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 66 नाके लगाकर जिले की सीमा की सील, 110 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
सीलिंग अ​भियान के तहत पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण जांच करते हुए। 
विज्ञापन
सिरसा। जिला पुलिस ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के नेतृत्व में सीलिंग अभियान चलाया। जिलेभर में 66 नाके लगाकर पंजाब तथा राजस्थान सीमा को सील किया गया। अभियान के दौरान 772 वाहनों की जांच की गई और नियमों की अवहेलना करने पर 110 के चालान काटे गए।
विज्ञापन

सीलिंग अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रांत ने शहर सिरसा व सिविल लाइन थाना सहित अनेक क्षेत्रों में जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को जांचा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चले इस अभियान के दौरान गैर कानूनी धंधा करने वालों, अपराध व अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर रही। यह ही सीलिंग प्लान का मकसद है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के साथ लगती राजस्थान व पंजाब सीमा पर नियमित नाकों के अलावा संदिग्ध मार्गों पर भी नाकाबंदी कर बॉर्डर को पूरी तरह से सील किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें