फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को लेकर विवाद, घर के बाहर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरीवाला। गांव गंगा में शुक्रवार देर रात एक घर के दरवाजे पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी उनके पालतू कुत्ते को गाड़ी में उठाकर ले जा रहा था। ऐसा करते हुए उनके पिता ने देख लिया और कुत्ते को उनके पास से छुड़वा लिया। उसके बाद आरोपी ने जाते समय देख लेने की बात कही। शुक्रवार करीब रात पौने नौ बजे घर के बाहर दरवाजे पर गोली चलने की आवाज आई। आरोपी अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था। जैसे ही वे बाहर गेट पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। वापस जाते हुए आरोपी ने दूसरा फायर भी किया। जिससे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। गोरीवाला चौकी प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि गंगा गांव में किसी व्यक्ति द्वारा गोली चलाए जाने की सूचना मिली। संदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें