फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शराब के ठेके पर चने के लिए विवाद, तीन पर हमला करने का आरोप

Wed, 25 Nov 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नुहियांवाली में शराब के ठेके पर हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव नुहियांवाली में शराब के ठेके पर चने खाने को लेकर विवाद हुआ। यह मामूली विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। आरोप है कि ठेके के सेल्समैन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर हमला किया।
इस हमले में युवक के सिर पर चोट आई। ओढां थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता सुभाष ने पुलिस को बताया कि वह दोस्त अंगद के साथ ठेके पर शराब पी रहा था। वे वहां चने भी खा रहे थे।
विज्ञापन

तभी सेल्समैन संजय ने चनों को पैर मारकर बिखेर दिया। कारण पूछने पर संजय ने गाली-गलौज की और झगड़ा करने लगा। उसने फोन कर विकास और शिव कुमार को बुला लिया। विकास के पास कापा और शिव कुमार के पास लाठी थी।
विज्ञापन


आरोपियों पर कार्रवाई
आरोप है कि विकास ने कापे से सुभाष के सिर पर वार किया। शिव कुमार ने उसे लाठी से चोटें मारीं। एएसआई विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने विकास, शिव कुमार और संजय तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें