फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एसडीएम ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दिए निर्देश

Wed, 25 Nov 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली। नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते हुए उपमंडल अ​धिकारी । विभाग
विज्ञापन
डबवाली। उपमंडल अधिकारी योगेश दिल्होर ने बुधवार को नागरिक अस्पताल डबवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों को दी जा रहीं सेवाओं की भी समीक्षा की गई। एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी नहीं होगी। मरीजों और उनके परिजनों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इससे इंतजार के दौरान लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। योगेश दिल्होर ने कहा कि नागरिक अस्पताल में हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना प्राथमिकता है। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए। मरीजों को उपचार के साथ-साथ उनकी उचित देखभाल और सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें