फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती पानी निकालने को लेकर दो डिस्पोजल पाइप लाइन तैयार, तीन से चार घंटों में निकलेगा पानी

विज्ञापन
सुर्खाब चौंक से डाली गई डिस्पोजल पाइप लाइन। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
मानसून आने से पहले ही जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में बरसाती पानी निकासी को लेकर डिस्पोजल पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। डिस्पोजल पाइप लाइन की मदद से शहर में जमा पानी को कुछ घंटों में ही अब शहर से निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

बरसाती पानी को लेकर जून माह में दो प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं। इसमें पहला प्रोजेक्ट में खैरपुर से बाल भवन से होते हुए 12 इंच डिस्पोजल पाइप लाइन विश्वविद्यालय के सामने मैन सीवरेज लाइन में जोड़ा गया है। जो खैरपुर से व बस स्टैंड एरिया के पानी को निकालने में सहायक होगा। दूूसरे प्रोजेेक्ट में डिस्पोजल पाइप लाइन सुर्खाब चौक से लेकर टाउन पार्क तक डाली है। जिसका मैन सीवरेज लाइन केलनियां से जोड़ा गया है। बरसाती मौसम में सुर्खाब चौंक पर दो फुट तक पानी जमा हो जाता है जिसके कारण वाहन चालकों को वहां से निकालने में परेशानी होती है। डिस्पोजल पाइप लाइन डालने के बाद सुर्खाब चौक व खैरपुर के पास जमा हुआ बरसाती पानी तीन से चार घंटों में निकल सकेगा। जिससे बरसाती मौसम में शहरवासियों को राहत मिलेगी।
मैन सीवरेज होल की हो रही सफाई
बरसात के मौसम में सीवरेज बंद होने से पानी निकासी में परेशानी आती है। साथ ही सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेन सीवरेज प्वाइंट की बकेट मशीन के द्वारा उनकी सफाई की जा रही है। ताकि बरसाती मौसम में अधिक पानी के चलते सीवरेज ब्लॉक न हो।
विज्ञापन

बरसाती पानी की निकासी के लिए दो डिस्पोजल पाइप लाइनों के प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। बरसाती पानी को तीन से चार घंटों में ही शहर से बाहर निकाल दिया जाएगा। सीवरेज ब्लॉकेज स्थिति से निपटने के लिए बकेट मशीनों के द्वारा सीवरेज की सफाई की जा रही है।
विज्ञापन

- रोहताश, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें