सिरसा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को सुबह पंचायत भवन में होने जा रही है। सांसद कुमारी सैलजा इस बैठक की अध्यक्षता करेगी।
अभी तक दिशा में की बैठक से एक साल तक दूर रहने वाले विधायक गोकुल सेतिया दिशा की बैठक में सांसद कुमारी सैलजा के सामने विरोध प्रदर्शन करते दिख सकते हैं। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और जन समस्याओं का हवाला देते हुए वह लगातार आवाज उठाते रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जारी किया मैसेज : दिशा की बैठक को लेकर विधायक गोकुल सेतिया अपने समर्थकों के लिए विरोध प्रदर्शन के लिए पंचायत भवन आने का मैसेज जारी किया है। उन्होंने सोशल वीडियो पर मैसेज डालते हुए कहा कि उनके विधानसभा में कोई व्यक्ति पानी, सीवरेज, स्वास्थ्य सेवाओं, गड्ढों, सफाई, बेसहारा पशुओं आदि से परेशान हैं।
इसके अलावा सरकारी विभागों में होने वाले भ्रष्टाचारों से परेशान है तो वह सुबह 11.30 बजे पंचायत भवन में होने वाली दिशा की बैठक में पहुंचे। खेतों से जल निकासी का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा।