सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों को प्रारंभ करने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. विजय कुमार के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में लाल बहादुर शास्त्री ओपन ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष सुनीत सरदाना ने कुलपति का स्काउट स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला सचिव सुखदेव ढिल्लों भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्काउटिंग से जुड़े अपने अनुभव और विचार साझा किए। बैठक में कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि स्काउटिंग गतिविधियों से छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों को प्रारंभ करने के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही, इस विषय पर विस्तृत चर्चा और आवश्यक कार्यवाही हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी सोमवार को पुनः बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने स्काउटिंग गतिविधियों के महत्व को समझा और इसे प्रभावी बनाने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया।