फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नलवा विधायक ने अरनियांवाली गोशाला में शेड का किया लोकार्पण

Sat, 17 Jan 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव अरनियांवाली स्थित गोपाल गोवंश गोशाला में शेड निर्माण का लोकार्पण करते हुए।
विज्ञापन
सिरसा। गांव अरनियांवाली स्थित गोपाल गोवंश गोशाला में 14 से 22 जनवरी तक आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शनिवार को नलवा (हांसी) के विधायक रणधीर सिंह पनिहार एवं एसडीएम हांसी राजेश खोथ ने शिरकत की। विधायक रणधीर सिंह पनिहार ने गोशाला में अपने निजी कोष से 2.51 लाख रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन

गोशाला प्रधान बृजलाल माहेश्वरी ने बताया कि हिसार निवासी समाजसेवी राजेंद्र सिंह गावड़िया द्वारा प्रदान की गई 11 लाख रुपये की राशि से निर्मित शेड का लोकार्पण विधायक रणधीर सिंह पनिहार द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त उनके साथ पहुंचे सुरेश ढांडा ने गौशाला के लिए 1 लाख रुपये तथा ईश्वर लांबा ने 31 हजार रुपये का सहयोग दिया। गोशाला प्रधान ने विधायक एवं सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। विधायक रणधीर सिंह पनिहार ने कथावाचक जयदेव दाधिच (धोतड़ वाले) से आशीर्वाद लिया तथा गोशाला परिसर में गोवंश को गुड़ एवं हरा चारा भी खिलाया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गोसेवा को सर्वोच्च सेवा माना गया है और निःस्वार्थ भाव से की गई सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने सामर्थ्य के अनुसार गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सहयोग करें, जिससे बेसहारा गोवंश को आश्रय मिल सके और गोशालाओं में उनका समुचित पालन-पोषण हो सके।
कार्यक्रम के अंत में गोशाला समिति की ओर से विधायक रणधीर सिंह पनिहार एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देवीलाल खोथ एडवोकेट, सरपंच कृष्ण खोथ, ईश्वर लांबा, सुरेश ढांडा, प्रधान श्यामलाल कड़वा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें