फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रक्षाबंधन पर चढ़ा आधुनिकता का रंग बहनों ने ऑनलाइन मनाया पर्व

Sun, 10 Aug 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
​सिरसा शहर में छोटे भाई को राखी बांधती बहन।
विज्ञापन
सिरसा। रक्षाबंधन का पर्व इस बार जिले की कई बहनों के लिए भावुक पलों से भरा रहा। जो भाई विदेश में रह रहे हैं उनसे दूर बैठी बहनों ने ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिए राखी बांधने की रस्म निभाई। पहले ही डाक और कूरियर से भेजी गई राखियां और उपहार भाइयों तक पहुंच चुके थे। वहीं इस पल में बहनों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन निर्धारित समय पर जैसे ही स्क्रीन पर भाई नजर आए, बहनों ने आरती उतारी, तिलक लगाया और रक्षासूत्र बांधने का वचन लिया। भाई-बहन दोनों की आंखें नम हो गईं। भाइयों ने ऑनलाइन गिफ्ट और संदेश भेजकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। परिवार के अन्य सदस्य भी इस वर्चुअल मिलन के गवाह बने। भले ही भौगोलिक दूरी रही, लेकिन तकनीक ने दिलों की दूरी मिटा दी और भाई-बहन के रिश्ते की मिठास पहले की तरह बरकरार रही।
राखी बांधते हुए बचपन की यादें ताजा हो गईं। कभी छत पर पतंग उड़ाना, तो कभी बारिश में भीगते हुए स्कूल जाना और त्योहार पर मिठाइयों की मीठी खुशबू। भाई-बहन की हंसी के साथ आंखों में आंसू भी छलक आए। भाइयों ने ऑनलाइन गिफ्ट वाउचर, डिजिटल पेमेंट और विदेश से मंगाए सरप्राइज गिफ्ट से बहनों को खुश किया। इस अनूठे ऑनलाइन रक्षाबंधन ने साबित कर दिया कि भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती को न तो समय कम कर सकता है, न ही दूरी।
विज्ञापन

शहर की खैरपुर कॉलोनी निवासी टिया ठकराल ने कहा कि उसकी पहली राखी है जब उसका भाई उससे दूर विदेश में बैठा है। एक तरफ खुशी है कि वो अपना कॅरियर बना रहा है। वहीं दूसरी ओर दुख हो रहा है कि पहली बार भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध सकी। जैसे ही भाई अवि ठकराल स्क्रीन पर आया आंखों से आंसू रुके ही नहीं, ये पहल बहुत ज्यादा भावुक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें