फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चोपटा के 16 तो बडागुढ़ा खंड के 23 विद्यार्थियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आयोजित ​शिविर में जांच करवाते हुए विद्यार्थी। 
विज्ञापन
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल स्थित गवर्नमेंट एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में बुधवार से दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा जांच शिविर शुरू हुआ। पहले दिन नाथूसरी चोपटा और बडागुढ़ा ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों ने इस शिविर में भाग लिया। शिविर में नाथूसरी चोपटा ब्लॉक के 24 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 16 बच्चों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए।
विज्ञापन


वहीं बडागुढ़ा ब्लॉक से आए 27 बच्चों की जांच हुई, जिनमें से 23 विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र तैयार किए गए। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस इस शिविर का उद्देश्य राजकीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के दिव्यांग बच्चों और पीएमश्री विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के दिव्यांग विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच कर उनके लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र तैयार करना है।

शिविर का संचालन समग्र शिक्षा के सहायक जिला परियोजना समन्वयक अमित कुमार की देखरेख में किया गया। इसमें मोहाली एलिम्को की ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. निधि, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. कमल बेनीवाल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. स्वाता डूडी, डॉ. पंकज, और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अमनदीप ने अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाथूसरी चोपटा और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बडागुढ़ा के प्रिंसिपलों के साथ-साथ स्कूलों में नियुक्त विशेष शिक्षकों ने भी इस शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई। यह शिविर दिव्यांग बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने और उनकी शिक्षा को समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन होता है, बल्कि उनके लिए आवश्यक प्रमाण पत्र भी उपलब्ध हो पाते हैं, जो उनकी शिक्षा और भविष्य की योजनाओं में सहायक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें