संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। वीटा मिल्क प्लांट सिरसा के नए सीईओ ने बुधवार को कार्यभार संभाला। दिनेश मेहता को मिल्क प्लांट के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार दिया गया है। वह लंबे समय से मिल्क प्लांट के विकास की दिशा में कार्य कर रहे थे। इससे पहले प्लांट का अतिरिक्त प्रभार जींद के सीईओ नरेंद्र धारणिया के पास था।
बुधवार को कार्यभार संभालने के बाद दिनेश मेहता ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर प्लांट की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दूध संग्रहण, गुणवत्ता नियंत्रण और विपणन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा ताकि दुग्ध उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों को बेहतर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि समितियों को बढ़ावा देना भी हमारा लक्ष्य होना चाहिए। भविष्य की मांग के अनुरूप प्लांट के प्रोडक्टस में बढ़ोतरी करने का प्रयास रहेगा।