फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिग्विजय चौटाला ने महेंद्रगढ़ रैली के लिए निर्देश, फरवरी से सिंचाई आंदोलन

Tue, 17 Nov 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
6 दिसंबर की रैली को सफल बनाने के लिए की बैठक, फरवरी से सिंचाई पानी के लिए आंदोलन का ऐलान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। युवा जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने मंगलवार को डबवाली हलके के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली जन अधिकार रैली की तैयारियों पर दिशा-निर्देश दिए।
चौटाला ने दावा किया कि डबवाली हलके से 6 हजार से अधिक लोग रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि उपस्थिति के मामले में डबवाली हलका प्रदेश में पहले स्थान पर रहेगा। जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने बताया कि महेंद्रगढ़ में जेजेपी की यह रैली नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और समय पर पहुंचने का आह्वान किया। चौटाला ने रैली को सफल बनाने के लिए भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सिंचाई पानी के लिए जनांदोलन
दिग्विजय चौटाला ने फरवरी से जनांदोलन शुरू करने की घोषणा की। यह आंदोलन प्रदेश के गांवों में सिंचाई पानी की कमी को लेकर होगा। घग्गर से चैनल निकालकर किसानों को सिंचाई पानी दिलाने के लिए पैदल मार्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को पूरा पानी नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें