फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की डिग्गी में डूबने से बच्चे की मौत

Sun, 11 Dec 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। क्षेत्र के गांव दादू में पानी की डिग्गी में गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की संग्दिध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे के चाचा व अन्य लोगों ने बच्चे की माता पर कथित रूप से मारने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए सिरसा नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

    मृतक बच्चे की माता जसपिंद्र कौर ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसका पांच वर्षीय पुत्र युवराज उर्फ गैवी शुक्रवार देर सांय को घर से खेलने के लिए गया था काफी समय बाद घर वापस नहीं आया। उसने बताया कि वह छत पर कपड़े लेने गई तो वहां पर बच्चे की एक चप्पल पड़ी देखी तो उसने बच्चे को इधर उधर तलाशना शुरू किया। तलाश करते समय जब पानी की डिग्गी में देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि उसका बेटा पानी में डूबा हुआ है। लोगों की सहायता से बेटे को पानी की डिग्गी से बाहर निकाला और गांव के एक निजी  चिकित्सक के पास लेकर गए जहां उसने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शनिवार प्रात: कालांवाली के थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच की। साथ ही आसपास के लोगों के ब्यान दर्ज किए। इस सबंध में थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिक जांच में इतफाकिया कार्रवाई कर केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। तारूआना के लोगों द्वारा महिला पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में ऐसा कुछ नहीं है जांच के बाद पता चलेगा।

पति ने पी लिया था कीटनाशक
मृतक बच्चे की माता जसपिंद्र कौर पहले तारूआना निवासी जसविंद्र सिंह के साथ विवाहित थी और उनके एक लड़की और एक लड़का भी हुआ। उसके पति जसविंद्र सिंह ने सितंबर 2015 में कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली थी। पति की मृत्यु के कुछ माह बाद महिला अपने ससुरालजनों की बिना रजामंदी के बच्चों को साथ लेकर दीपक के साथ लिव इन रिलेशन में गांव दादू में रहने लगी। महिला ने नौ वर्षीय लड़की को तो अपने मायके भेज दिया और लड़के को अपने पास रख लिया था।
विज्ञापन


महिला पर लगाए हत्या के आरोप, जांच की मांग
घटना का पता चलने पर तारूआना से महिला के ससुराल वाले मौके पर पहुंचे और महिला पर बच्चे को मारने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करवाने की मांग की। मृतक बच्चे के चाचा गुरशरण सिंह ने बताया कि महिला का चाल चलन सही न होने के कारण उसके भाई जसविंद्र सिंह ने आत्महत्या की थी। उसने आरोप लगाया कि महिला ने ही बच्चे को मारकर डिग्गी में फैंका है। ससुरालजनों ने थाना प्रभारी से मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें