फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नहीं मिला लिखित में आश्वासन, जड़ेंगे प्लांट पर ताला

Thu, 14 Mar 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव बकरियांवाली में बुधवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल और जेई प्रवीण शर्मा बैठक में मौजूद रहे। किसानों ने अधिकारियों से बातचीत की और कहा कि अधिकारी जो आश्वासन दे रहे हैं लिखित में दें। मौखिक आश्वासन से अब उनका सब्र खत्म हो चुका हे।
विज्ञापन

अधिकारियों के समझाने के बावजूद भी ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद अधिकारी बिना लिखित में कोई आश्वासन दिए हुए लौट आए। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने कहा कि वीरवार से प्लांट पर ताला लगाकर वह अपना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। अधिकारियों के आश्वासन से वह तंग आ चुके हैं। ग्रामीण सुभाष, मुकेश, दारा सिंह, रमेश कुमार, सरपंच प्रतिनिधि विनोद कासनियां आदि ने कहा कि ग्रामीणों की मांगों को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं। कार्यकारी अधिकारी से लेकर जिला नगर आयुक्त तक आश्वासन दे चुके हैं।
लोगों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। छह दिन पहले प्लांट का गेट बंद कर विरोध जताने पर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था और पांच दिन का समय मांगा था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बुधवार को भी कार्यकारी अधिकारी ने उनके साथ बैठक की। जिसमें स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि विभाग लिखित में दे कि इतने दिनों में व्यवस्था बन जाएगी। तब तक वे कुछ नहीं करेंगे। लेकिन अधिकारी लिखित में देने के बजाय आश्वासन दे रहे हैं। ऐसे में सभी ने मिलकर निर्णय लिया है कि वीरवार को प्लांट पर ताला लगा दिया जाएगा और वे अपना धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


- चहारदीवारी के साथ 15 फुट कूड़ा उठाया जाए।

- टूटी हुई चहारदीवारी का निर्माण किया जाए।

- सालों पुराने कूड़े का निपटान किया जाएगा।

- प्लांट के चारों तरफ पौधे लगाए जाएं।

- फायर सिस्टम लगाया जाए।

- नियमित रूप से कचरे का निस्तारण किया जाएगा।

- कचरे के निस्तारण की क्षमता को बढ़ाया जाए।
अधिकारियों ने बुलाई एजेंसी की बैठक
ग्रामीणों से दो टूक जवाब मिलने के बाद देर शाम को कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल ने एजेंसी के प्रतिनिधि और तकनीकी अधिकारियों के साथ बैठक। जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को संतुष्टि हो इसलिए उनकी मांगों पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें