फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बढ़ रहा डायरिया, नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन आ रहे 15 मरीज

विज्ञापन
सिरसा। मरीज की जांच करते हुए डॉ. नरेश वर्मा। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। शहर में पीने के पानी व बाहरी खान-पान के चलते आमजन में बीमारियों का डर बना हुआ है। ऐसे में इसका असर भी देखने को मिल रहा है। जिला नागरिक अस्पताल व निजी अस्पतालों में भी प्रतिदिन 25 से 30 मरीज डायरिया के आ रहे हैं। इसमें अधिकतर चिकित्सक बाहरी खाना व पानी को कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 15 के करीब डायरिया के मरीज आ रहे हैं। इनमें छोटे बच्चों सहित युवा व बुजुर्ग भी शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार इसमें पेट में भारीपन, गड़बड़ जैसा होना, भूख न लगना, पेट में दर्द, बार -बार वॉशरूम में जाना जैसे लक्षण होते हैं। नागरिक अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी इन दिनों डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

बाहरी खानपान मुख्य कारणनिजी क्लीनिक चिकित्सक नरेश वर्मा ने बताया कि उसके पास प्रतिदिन 45 के करीब मरीजों की ओपीडी रहती है तो ऐसे में 8 के करीब मरीज डायरिया के आ रहे हैं। इसमें मुख्य कारण पीने का पानी या फिर बाहरी खानपान रहता है, जिससे मरीजों को डायरिया का शिकार होना पड़ता है।
विज्ञापन



बारिश के बाद मच्छर बढ़े तो आई समस्या
नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. भरत भूषण ने बताया कि शहर में इस बार भारी बारिश व बाढ़ ग्रस्त इलाकों में पानी जमा होने से मच्छर आदि के काटने, पीने के पानी से व बाहरी खानपान से ऐसे समस्या आ रही है। नागरिक अस्पताल में ओपीडी में प्रतिदिन 15 के करीब मरीज आ रहे हैं। वहीं, गंभीर हालत के चलते मरीजों को भर्ती भी करना पड़ता है। सभी को बाहरी खानपान से बचना चाहिए और शुद्ध व स्वच्छ पानी पीना चाहिए।
इन चीजों का रखें विशेष ध्यान

- खाने से पहले और शौच के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धोएं।
- हमेशा साफ और सुरक्षित पेयजल का सेवन करें, दूषित या अशुद्ध पानी से बचें।
- पकाए हुए और ताजे भोजन का सेवन करें, बासी भोजन से बचें।
- बाहर से लाए गए फलों और सब्जियों को खाने से पहले अच्छे से धो लें।

स्ट्रीट फूड से बचें
चिकित्सक भरत भूषण हिदायत देते हुए ने बताया कि सड़क किनारे लगे रहड़ियों से खाने से परहेज करना चाहिए। वहीं, सड़कों पर मिलने वाले भोजन में गुणवत्ता की जांच के बाद ही सेवन करें। फास्ट-फूड च तली हुई चीजों से परहेज करें।
सीवरेज का पानी हो रहा मिश्रित
शहर में कई कॉलोनियों जैसे कीर्ति नगर, कंगनपुर रोड, बेगू रोड, हिसार रोड, डबवाली रोड, बरनाला रोड पर बसी कॉलोनियों सहित शहर के अनेकों हिस्सों में पीने के पानी में सीवरेज का पानी मिक्स होने से आमजन वहीं पानी पीने को मजबूर हैं। शहर में गंदा पानी पीने से डायरिया जैसी बीमारी फैल रही है। इसके कारण प्रतिदिन शहरवासी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें