चोपटा। बरुवाली माइनर नहर के पुल के पास कैंटर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सागरमल पुत्र कुरड़ाराम निवासी ढुकड़ा के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर नाथूसरी चोपटा पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के छोटे भाई निहाल सिंह की शिकायत पर चोपटा पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ढुकड़ा निवासी निहाल सिंह ने बताया कि उसका भाई करीब 53 वर्षीय सागरमल और उसका एक साथी बरुवाली माइनर के पुल के पास अपनी बाइक खड़ी कर रेलिंग के पास बैठे थे। तभी गोगामेड़ी से श्रद्धालुओं से भरे कैंटर ने सागरमल को टक्कर मार दी। जिसमें सागरमल नहर में गिर गया और उसको काफी चोटें आई। राहगीरों ने सागरमल को सिरसा अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाथूसरी चोपटा पुलिस ने मृतक के भाई निहाल सिंह की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।