फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण पुरस्कार योजना में ढूकड़ा का स्कूल प्रथम

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढूकड़ा। स्कूल
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए किए गए चयन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढूकड़ा खंड चोपटा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या मोना पुरी ने कहा कि यह सफलता टीम वर्क, सतत परिश्रम और सकारात्मक सोच देखभाल का परिणाम है।
विज्ञापन

प्राचार्या मोना पुरी ने विशेष रूप से ग्राम पंचायत ढूकड़ा के सरपंच राजिंदर ढूकड़ा का आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यालय के सुंदरीकरण और समग्र विकास में उनका योगदान अनुकरणीय रहा है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से विद्यालय के लिए अथक परिश्रम किया, जिसके सकारात्मक परिणाम आज सबके सामने हैं।
पंचायत के सभी सदस्यों ने भी स्कूल विकास में रचनात्मक भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सुनील सोनी तथा सभी सदस्यों और समस्त गांव का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण पुरस्कार योजना के अंतर्गत विद्यालयों का चयन उनकी भौतिक संरचना, स्वच्छता, हरियाली, शैक्षणिक वातावरण और नवाचारों के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढूकड़ा आज किसी भी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं, बल्कि कई मायनों में उनसे आगे दिखाई देता है। विद्यालय परिसर चारों ओर हरियाली से आच्छादित है, सुंदर घास से सजे पार्क, व्यवस्थित खेल मैदान, पुस्तकों से समृद्ध लाइब्रेरी, अत्यंत साफ-सुथरी कक्षाएं, स्वच्छ प्रांगण और प्रेरणादायक दीवारें विद्यालय की पहचान बन चुकी हैं। इस मौके पर प्रहलाद बैनीवाल, राजिंद्र सिंह, कृष्ण पुनिया, दलीप सिंह, जितेंद्र, विजय कुमार, भगवाना राम, पार्वती, लक्ष्मी, प्रीति, नीरू व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें