फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली दौरे पर डीजीपी ने सभी प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का दिया आश्वासन

Sun, 14 Jan 2024 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
सिरसा। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने हिसार मंडल में अपने दो दिवसीय दौरे के तहत शनिवार को पुलिस जिला डबवाली का दौरा किया। यहां पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीजीपी ने एसपी कार्यालय में पुलिस जिला डबवाली के सभी राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

इस दौरान डीजीपी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में नशे का कारोबार हो रहा है। इसकी गंभीरता को देखते हुए सरकार ने डबवाली को पुलिस का जिला बनाया है। पुलिस जिला बनने से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए आवश्यक संसाधन और ज्यादा बढ़ गए हैं। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए यह आवश्यक है कि नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जाए। इसके लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है और यही पुलिस की प्राथमिकता है।
इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में एमटी ब्रांच, लिपिक कक्ष, मैदान का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद वह शहर थाना डबवाली पहुंचे। इस मौके पर हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव, एसपी डबवाली सुमेर सिंह, एएसपी क्राइम राजीव सिंह, एएसपी डबवाली राजेंद्र सिंह, एएसपी कालांवाली गुरदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें