फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य को संसार के बंधनों से मुक्त कर सकती है भक्ति : पलक किशोरी

Thu, 03 Apr 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पलक किशोरी की कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु।
विज्ञापन
सिरसा। नंदीशाला धाम डबवाली में कपिला कामधेनु गो माता के सानिध्य में चल रही श्रीमद्भागवत पुराण कथा में कथावाचक पलक किशोरी ने भक्ति और जीवन में श्रीकृष्ण की लीला के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और उनके भक्तों पर प्रभाव को गहराई से समझाया। पलक किशोरी ने श्रीमद्भागवत के तृतीय स्कंध के प्रसंगों को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि भक्ति मनुष्य को संसार के बंधनों से मुक्त कर सकती है।
उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोपियों की भक्ति और उद्धव-गीता के ज्ञान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के व्यस्त जीवन में भागवत की शिक्षाएं मार्गदर्शन कर सकती हैं और मानसिक शांति दे सकती हैं। नंदीशाला मंडी डबवाली में आयोजित तीसरी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला की धर्मपत्नी कांता चौटाला ने शिरकत की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा श्रवण की।
विज्ञापन

इस अवसर पर नंदीशाला प्रबंधक समिति की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने नंदीशाला सदस्यों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर निकाली गई भगवान नरसिंह अवतार की झांकी ने श्रद्धालुओं को आनंद से विभोर कर दिया। नंदीशाला के अध्यक्ष पंकज मोंगा ने बताया कि पंडित मोहनलाल कौशिक और सतीश भारद्वाज के सानिध्य में गौरव बांसल ने धर्मपत्नी करीना बांसल व बेटे केतन बांसल के साथ पूजा अर्चना की।
प्रबंधक कमेटी की और से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर इनेलो नेता संदीप सिहाग, पवन बांसल, युवा प्रधान कुलदीपक सहारण, राजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें