फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर कतार वद्ध होकर भक्तों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
devotees perform jalabhisek - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शिवरात्रि को लेकर भक्तों ने दो दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। रविवार को शिव भक्त अपने नजदीकी शिवालयों में भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे, इस दौरान न तो प्रसाद चढ़ाने दिया गया और न ही घंटा बजाने दिया गया। कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन सतर्क है और अधिकारी भी पूरा दिन मंदिरों में गश्त करते रहे साथ ही प्रत्येक मंदिर में लोगों में सामाजिक दूरी बनाने के लिए पुलिस कर्मचारियों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ड्यूटियां लगाई गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह पांच बजे ही भोले भक्त पूूजा अर्चना के लिए शिवालयों में आने लगे। शिव पूरी स्थित शिवमंदिर में भक्तों के लिए लाइनें बनवाई गई और एक व्यक्ति को मास्क बांटने के लिए भी बैठाया गया। मंदिर में कोई भी भक्त बिना मास्क के प्रवेश नहीं कर सका। वहीं मंदिर में परिसर में श्रद्धालुओं को न ही तो प्रसाद चढ़ाने दिया गया और न ही मंदिर में लगा घंटा बजाने दिया गया। शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर रविवार को प्रशासन की देखरेख में उपमंडल के मंदिरों को खोला गया। लेकिन श्रावण मास की शिवरात्रि पर पहली बार वर्षों चली आ रही पुरानी परंपरा के तहत शहर के मंदिरों में कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया और न ही भोले के भक्तों की ओर से हरिद्वार ऋषिकेश से कांवड़ यात्रा लाकर गंगाजल भगवान को चढ़ाया गया। हालांकि कालांवाली में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार भुवनेश कुमार की देखरेख में प्रशासन की ओर से किए गए सुरक्षा बंदोबस्त के बीच दादू रोड पर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में ही शिव भोले की मूर्ति स्थापना करने और श्री खाटू श्याम मंदिर में रूद्राअभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री खाटू श्याम मंदिर में जहां प्रधान बोबी सिंगला व नगर पार्षद शालू सिंगला की ओर से सोशल डिस्टेंस के साथ विधिवत तरीके से पूजा अर्चना करते हुए बताया कि श्रावण मास में पूरे विश्व के कल्याण के लिए रूद्र पूजा व रुद्राभिषेक करना अति फलदायी होता है। वहीं श्री दुर्गा मंदिर में भी भगवान शिव की मूर्ति स्थापना समाजसेवी नरेश सिंगला शशि, एकाउंटेंट यूनियन के प्रधान रतीश सिंगला, सुरेश गोयल प्रिंस, संदीप गोयल जगमालवाली, विनोद सेतिया, बंटी सिंगला, मोहन लाल जिंदल, रिटायर्ड ऑडिटर जोरा सिंह, नगर पार्षद सुलोचना देवी ने विशेष तौर पर शिरकत कर भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की। जबकि पंडित शम्मी शर्मा, पं. बंटी शर्मा, पं. कुलदीप शास्त्री, पं. विपिन शर्मा, पं. बब्बू शर्मा, पं. रमन शर्मा, पं. विश्वकर्मा की ओर से सामाजिक दूरी के साथ विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की गई।
इसके अलावा शहर के श्री दुर्गा मंदिर, श्री शिव बाड़ी, श्री खाटू श्याम मंदिर सहित कई मंदिरों में सामाजिक दूरी के साथ शिव भक्तों ने भगवान शिव को फल-फूल अर्पित किए और शिवलिंग पर दूध व जल अर्पित किया गया। इस मौके पर मनीष मोंगा, काका सोनी, पवन बागड़ी, चरणजीत चन्नी, मनीष मित्तल, सोनी मित्तल ने अपनी सेवाएं निभाई।
विज्ञापन

मंदिरों में सुरक्षा के थे पुख्ता बंदोबस्त
महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर प्रशासन की ओर से शहर के सभी मंदिरों में पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान प्रशासन की ओर से तहसीलदार भुवनेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर हर मंदिर में दो-दो पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान तैनात किए गए थे और पांच-पांच श्रद्धालुओं को ही मंदिर में एक साथ जाने की अनुमति थी। ताकि मंदिरों में ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो और सामाजिक दूरी की पालना हो सके। शहर के अधिकतर मंदिरों में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुजारी व कमेेटी के सदस्य श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी की पालना करने, मुंह पर मास्क लगाने, सैनिटाइज करने, प्रसाद न चढ़ाने आदि के बारे में जागरूक करते रहे। लेकिन बावजूद इसके कई मंदिरों में श्रद्धालु उनकी बातों को नजरअंदाज कर नियमों की उल्लंघन करते नजर आए।

devotees perform jalabhisek- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें