फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पंजाब और राजस्थान से श्रद्धालु पहुंचे गुरुपर्व पर चिल्ला साहिब शीश नवाने

विज्ञापन
गुरुद्वारा चिल्ला साहेब में बने सरोवर में पंच स्नान कर जल ग्रहण करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
सिरसा। गुरुनानक देव जी की जयंती पर सोमवार को गुरुद्वारा चिल्ला साहेब में श्रद्धा का जन सैलाब उमड़ा। पंजाब, राजस्थान की बार्डर पर लगे एरिया से भी सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में चिल्ला साहेब पहुंचे। गुरुद्वारा चिल्ला साहेब में श्रद्धालुओं ने मत्था शीश नवाया कर सरोवर का पवित्र जल ग्रहण किया। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक लंगर सेवा में करते नजर आए। वहीं रागी ढाडी जत्थों ने गुरुओं की वाणी का गुणगान किया। गुरुद्वारा चिल्ला साहेब की मान्यता को देखते हुए सिख समुदाय के अतिरिक्त अन्य समुदाय के लोग भी गुरुद्वारे पहुंचे और शीश नवाया।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुद्वारा चिल्ला साहिब को रंग-बिरंगी झालर और स्वचलित लड़ियों से सजाया गया। वहीं गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से व्यवस्था बनाने के लिए सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई। जिससे की कोई अव्यवस्था न फैले। अलसुबह से गुरुद्वारे में गुरुगंथ साहिब के दर्शनों को लेकर लंबी लाइनें देखने को मिली। अलसुबह ही गुरुपर्व पर श्रद्धालु चिल्ला साहेब पहुंच गए। मान्यता के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में बने सरोवर में श्रद्धालुओं ने पंच स्नान कर जल ग्रहण किया। इसके उपरांत निशान साहिब पर लोगों ने शीश नवाया और अपनी मन्नतें मांगी। गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में लंगर को लेकर विशेष व्यवस्था बड़े स्तर पर की गई। इस दौरान गुरुद्वारा में तीन बड़े हॉल में व्यवस्था प्रबंधक की ओर से की गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण किया।

-
महिलाओं ने की खूब खरीदारी
गुरुपर्व के अवसर पर विशेष रूप से गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के बाहर मेला लगा हुआ था। आधा किलोमीटर तक मेला लगा हुआ था। मेले में बच्चों और महिलाओं द्वारा खूब खरीदारी भी की गई। मेले में बच्चों के लिए खिलौने, प्लास्टिक का सामान, कपड़े, महिलाओं के शृंगार का सामान फड़ी वालों ने लगाया। इसे खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी।
विज्ञापन

-
रागी ढाडी जत्थाें ने किया भजन संकीर्तन
गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर नगर के गुरुद्वारा में भजन-कीर्तन आयोजित किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर कीर्तन के माध्यम से गुरुवाणी का आनंद लिया। रागी ढाडी जत्थों ने गुरुनानक देवजी के प्रकाशोत्सव का उद्देश्य समझाया। हजारों की संख्या में लोगों ने भजन संकीर्तन सुना। वहीं इससे पहले सोमवार सुबह को श्रद्धालुओं की ओर सुबह 4 बजे प्रभात फेरी भी निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने भजन गाते हुए एक से दूसरी कॉलोनी में जाकर लोगों को प्रकाशोत्सव की बधाई दी।
विज्ञापन


रात के समय दिवान का हुआ आयोजन
गुरुपर्व के दिन सोमवार को विशेष रूप से दिवान यानी भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिससे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें