नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव में झुमते श्रद्धालु।
सिरसा। नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में दो दिवसीय रंग रंगीला मनभावन अलबेला फाल्गुन उत्सव चंग धमाल के साथ संपन्न हुआ। रात्रि 9 बजे से राजस्थान से आए धमाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने रंग गुलाल उड़ाते हुए श्याम धणी के साथ होली खेली। गणेश पूजन सुरेश मित्तल ने किया तथा बाबा की पावन ज्योत विकास छाबड़ा ने प्रज्जवलित की। कलाकारों ने डफ के साथ बाबा श्याम के दरबार में मची रे होली, होली खेलूंगी नंदलाल म्हाने ला दे पिचकारी। जैसे सुंदर भजन प्रस्तुत किए।
इससे पहले रजत जडित दहलीज का अनावरण एवं मंगल पूजन श्री अग्रवाल सभा के प्रधान जितेंद्र गुप्ता ने किया। मेला संयोजक तेजपाल शर्मा और सभी सहयोगियों ने मनीष सिंगला को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि दो दिन चले इस फाल्गुन मेले में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने बाबा का आशीर्वाद लिया। समापन अवसर पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अश्वनी बंसल, नवीन गोयल, विकास गर्ग, दीपक गुप्ता, मनीष सोनी, हेमंत गोयल, जितेश बंसल, पंकज शर्मा, अनिल गाबा, राजेश सिंगला, राजेश बंसल, अनिल गोयल, भारती शर्मा, समीर सिंगल, अनिल सोलंकी, दीपक वधवा, ललित मोंगा, मुकेश बंसल, प्रिंस शर्मा आदि मौजूद रहे।