फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: होली पर्व पर नागरिक अस्पताल में विशेष टीमें रहेंगी इमरजेंसी में तैनात

विज्ञापन
 नागरिक अस्पाताल का ट्रामा सेंटर । 
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में हाेली के पर्व को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं जारी हैं, वहीं किसी बड़ी घटना या हादसे के चलते विशेषज्ञों की ऑन कॉल तैनाती की गई है। होली के पर्व के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13 और 14 तारीख को दो शिफ्टों में विशेषज्ञों सहित अन्य अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


मरीजों के लिए दवाई का भी अतिरिक्त मात्रा में प्रबंध किया गया है। नागरिक अस्पताल में प्रधान चिकित्सक डॉ. महेंद्र भादू ने बताया कि इस मौके पर चिकित्सकों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों के लिए भी मांग की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि होली पर्व पर खेलते समय सावधानी बरतें। खासकर मिलावटी व केमिकल युक्त रंग का प्रयोग न करें, ताकि वह बीमार पड़ने से बच सकें।

इमरजेंसी सुविधाओं को लेकर बरती जाएगी सतर्कता होली के दौरान इमरजेंसी सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। डायल 112 पर कॉल के साथ ही इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा कुछ ही मिनट में लोगों को मिलेगी। त्योहार के चलते एंबुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पर्व के दौरान 112 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे निशुल्क उपलब्ध रहेंगी। सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, हार्ट, सांस, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से सम्बंधित, या अन्य कोई भी समस्या होने पर 112 नंबर पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। त्योहार के दौरान गर्भवती महिलाओं व दो साल तक के बच्चों को सेवाएं देने के लिए 112 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। जिले में 32 के करीब एंबुलेंस है। सभी एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं।
विज्ञापन

वर्जन : होली के पर्व पर नागरिक अस्पताल में मरीजों को सुविधा देने के लिए चिकित्सकाें की तैनाती की गई है। वहीं, होली के पर्व को शांतिप्रिय और खुशी से मनाएं। - डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें