सिरसा। श्री हनुमंत फाउंडेशन की जनरल बाॅडी बैठक श्री हनुमंत चेरिटेबल अस्पताल नेहरू पार्क में आयोजित की गई। मुख्य परियोजना संयोजक सुमन मित्तल ने बताया कि सह संस्थापक डाॅ. प्रवीण अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित सभा में संरक्षक एमपी गर्ग ने सभी उपस्थित सदस्यों का अभिनंदन किया। तत्पश्चात सुमन मित्तल ने वर्ष 2024-25 का विस्तृत लेखा जोखा प्रस्तुत किया और अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल पूर्णतया वातानुकूलित किया जा चुका है। डेंटल विंग में एक्स-रे मशीन लगाई गई है और प्रतिदिन औसतन 120 रोगियों ने अस्पताल की सेवाओं का लाभ उठाया है। पिछले वर्ष में आंखों की निशुल्क जांच व ऑप्रेशन के 12 शिविर आयोजित किए गए, जिनका नेत्र रोगियों ने लाभ उठाया।
सुमन मित्तल ने विशेष रूप से श्री सेवा समिति के प्रधान, सभी पदाधिकारियों व राकेश वत्स का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से अस्पताल सेवारत है। राकेश वत्स ने भी अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के विस्तार के लिए हसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभा में राकेश वत्स, वेद प्रकाश गोयल, डाॅ. संदीप सिंह, अंबर अरोड़ा, डाॅ. राज कुमार गुप्ता, राम नारायण कक्कड़, बाबू राम मित्तल व अन्य मौजूद रहे।