फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा में विशाल सत्संग का आयोजन

Mon, 11 Jan 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
परमपिता शाह सतनामजी महाराज के अवतार माह के उपलक्ष्य में रविवार को पंजाब राज्य की साधसंगत की ओर से पावन भंडारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसमें लाखों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के सानिध्य में  सेवादारों को प्रेम निशानियां देकर सम्मानित किया गया। सत्संग में डेरा प्रमुख ने श्रद्धालुओं को रामनाम व सेवा सुमिरन के महत्व से परिचित कराया। हजारों को गुरुमंत्र नामशब्द प्रदान कर बुराइयां त्यागने का संकल्प कराया।

शाह सतनामजी धाम में आयोजित सत्संग में संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि यह दिन परम पिता शाह सतनाम जी महाराज, दाता रहबर के अवतार महीने का वो दिन, जिसे साध संगत भंडारे के रूप में मना रही है। सत्संग के दौरान डेरा प्रमुख ने ‘आ गया जन्म महीना, जन्म महीना आ गया’ भजन सुनाया, जिस पर जनसमूह झूम उठा।
विज्ञापन


इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने लोगों को बुराइयां छुड़वाकर उन्हें राम नाम से जोड़ने और सेवा कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के प्रण भी लिए। डेरा प्रमुख ने  बताया कि एमएसजी 2 मूवी आज 115वें दिन में पहुंच चुकी है। जल्द ही चौथी फिल्म ‘द वारियर्स’ की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


सत्संग के दौरान उन्होंनें आश्रम द्वारा चलाई मुहिम ‘आशियाना ’ के तहत साध संगत द्वारा जरूरतमंदों को बनाकर दिए गए मकानों की चाबियां सौंपी। ‘साथी’ मुहिम के तहत चार निशक्तजनों को ट्राई साइकिलें दी गईं। इस मौके पर पंजाब से पहुंचे लाखों सेवादारों के चेहरे खिले हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें