फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर धार्मिक समागम

Mon, 11 Jan 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व नामधारी विदयक जत्था (महिला एवं पुरुष) के तत्वावधान में रविवार को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की समाप्ति कर अटूट लंगर चलाया गया। श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन


ममेरां रोड स्थित नामधारी धर्मशाला में आयोजित समागम में भोर के समय आसां दी वार कार्यक्रम हुआ। कवि पूर्णं सिंह निराला, कुलदीप सिंह दीप, बलदेव सिंह के अलावा महिला कवियित्रियों ने भी दिवान सजाए।

दोपहर में कीर्तन जत्थे के हरभजन सिंह भोगल, विशनदास, हरमीत सिंह, जसवंत सिंह धन्ना सिंह, धर्मपाल सिंह हीरा ने श्रद्धालुओं को सिख इतिहास एवं महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन चरित्र का वर्णंन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुखदेव सिंह, कुलवंत सिंह आदि अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें