फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीईटी परीक्षा के दौरान डेरा सच्चा सौदा ने की भोजन और शीतल पेयजल की व्यवस्था

Sat, 26 Jul 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के सदस्य बस स्टैंड पर खाने की व्यवस्था किए हुए। 
विज्ञापन
सिरसा। सीईटी की परीक्षा के दौरान डेरा सच्चा सौदा ने परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों, परिवहन विभाग के कर्मचारियों और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए भोजन और शीतल पेयजल की व्यवस्था की।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम से ही डेरा सच्चा सौदा की ओर से जिले के विभिन्न रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। शनिवार को तड़के 3 बजे से बस स्टैंड पर काउंटर लगाकर हिसार सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले अभ्यर्थियों, परिवहन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को भोजन उपलब्ध कराया गया। गर्मी को देखते हुए शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, कॉलेज, शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल और कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के बाहर व बस स्टैंड पर प्याऊ लगाकर ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। यह सुविधा न केवल परीक्षार्थियों बल्कि उनके साथ आए अभिभावकों के लिए भी उपलब्ध रही। डेरा सच्चा सौदा के इस नेक कार्य की परीक्षार्थियों, रोडवेज कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों ने जमकर सराहना की। बस अड्डा इंचार्ज रतनलाल ने कहा, डेरा सच्चा सौदा हमेशा से मानवता की मिसाल पेश करता आ रहा है।
शुक्रवार शाम से ही परिवहन विभाग के कर्मचारियों के लिए लंगर-भोजन की व्यवस्था में डेरा जुटा हुआ है। इस सेवा कार्य में देर रात से 85 मेंबर सेवादार सहदेव इन्सां और सुशील इन्सां की अगुवाई में सिरसा ब्लॉक के सेवादार जुटे हुए हैं। डेरा सच्चा सौदा का यह सहायता अभियान 28 जुलाई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें