फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर ने किया नागरिक अस्पताल में नर्सरी, ऑक्सीजन प्लांट और आईसीयू का निरीक्षण

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में सर्जिकल वार्ड में पेडियेट्रिक वार्ड का निरीक्षण करते विभाग की डिप्टी डायरेक? - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. दीपाली सोमवार को नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंची। यहां पर उन्होंने नागरिक अस्पताल में बनी नर्सरी, ऑक्सीजन प्लांट, पीडियाट्रिक वार्ड, वैक्सीनेशन, सैंपलिंग प्रक्रिया और आईसीयू सेंटर का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने वैक्सीनेशन और सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को उन्होंने नागरिक अस्पताल स्थित सीएमओ कार्यालय में तैयारियों की समीक्षा की और कोरोना से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करने के लिए पहुंची। उन्होंने सबसे पहले नागरिक अस्पताल में बच्चों के लिए बनी नर्सरी का निरीक्षण किया। बच्चों के लिए बने पीडियाट्रिकवार्ड का निरीक्षण किया। सर्जिकल वार्ड में बच्चों के लिए अभी 12 बेड लगाए गए है। ऐसे में अगर कोई बच्चे कोरोना से संक्रमित मिलता है तो उन्हें सर्जिकल वार्ड में दाखिल किया जाएगा यहां पर 42 बेडों को तैयार किया गया है। यहां पर अभी तीन वेंटिलेटर लगाए है। इसके पश्चात उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में हो रही सैंपलिंग प्रक्रिया का निरीक्षण और आईसीयू सेंटर की स्थिति भी जांची। आईसीयू सेंटर में करीब 15 बेड लगाए गए है जबकि सात वेंटिलेटर अभी चालू रखे गए है। हालांकि आईसीयू सेंटर के मल्टी पैरामीटर के न पहुंचने के कारणों की भी जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और जल्द से जल्द कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ उप सिविल सर्जन डॉ. बुधराम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से उपकरणों और बच्चों के लिए न्यू नेटल वेंटिलेटर दिए जाने की मांग भी रखी है।
ऑक्सीजन प्लांट ठीक कर रहे इंजीनियरों से कारणों की मांग जानकारी
ऑक्सीजन प्लांट को लगाने के बाद इसका ट्रायल भी लिया जा चुका है। ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्लांट के कई उपकरणों में कमियां देखने को मिल रही है। प्लांट का हॉल लीक होने, ऑयल लीक होने और लाइनमेंट में दिक्कत के कारण प्लांट को शुरू नहीं किया जा सका। जिसके कारण प्लांट से तैयार होने वाली ऑक्सीजन को अस्पताल में सप्लाई नहीं किया जा पा रहा है। वहीं डिप्टी डायरेक्टर डॉ. दीपाली ने संबंधित इंजीनियरों से बातचीत की तो इंजीनियरों ने तीन से चार दिनों के अंदर प्लांट की मशीनों को ठीक करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विदेशों से लौटने वालों को ट्रेस करने के निर्देश, ओमिक्रॉन के सैंपलों की अभी नहीं आई रिपोट
वहीं स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी डॉयरेक्टर डॉ. दीपाली ने विदेश से लौटने वाले लोगों को ट्रेस करने और उनकी जांच करने के भी निर्देश दिए है। बता दे कि जिले में अभी तक 104 लोग विदेशों से लौटे है। इनमें से 17 लोगों को अभी विभाग ट्रेस नहीं कर पाया है। जिसके कारण ओमिक्रॉन वायरस के संक्रमण का भी खतरा बना हुआ है। विभाग की ओर से अब तक 11 लोगों के ओमिक्रॉन के सैंपल दिल्ली लैब में भेजे गए है। जिनकी अभी तक रिपोट नहीं आई है। विभाग के अधिकारी भी रिपोर्ट को लेकर एक सप्ताह से इंतजार कर रहे है।
सोमवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीज हुए स्वस्थ
जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में अब कुल नौ मरीज सक्रिय है। जिनको होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 604 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए गए है। इनमें से 583 लोगों के सैंपलों की रिपोट आना शेष है। विभाग की ओर से अब तक 561928 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 29290 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है । 1677 लोगों के सैंपलों की रिपोट आना शेष है। जिले में अब तक 28772 लोग कोरोना को मात दे चुके है। जबकि अब तक 509 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

नागरिक अस्पताल में सर्जिकल वार्ड में पेडियेट्रिक वार्ड का निरीक्षण करते विभाग की डिप्टी डायरेक?- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें