सिरसा।लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेते हुए अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र स
सिरसा। लघु सचिवालय के मुख्य सभागार में मंगलवार को समाधान शिविर की शिकायतों के समाधान के लिए अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग करें। किसी भी स्तर पर कोई कोई दिक्कत आती है तो उच्चाधिकारियों को अवगत करवाएं ताकि उनका जल्द हल निकाला जा सके।
इस दौरान उन्होंने एक-एक कर संबंधित विभागों से समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों संबंधी रिपोर्ट की जांच की। कई विभागों की कार्यप्रणाली को संतोषजनक नहीं पाने पर उन्होंने विभागों के अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटान में और तेजी लाए जाए।
उन्होंने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए विभागों को जल्द एटीआर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को कार्य दिवस में जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता। इसका मकसद आमजन की समस्याओं का समाधान करना है।
समाधान शिविरों की शिकायतों की मुख्यालय स्तर पर समीक्षा भी की जाती है। इसलिए अधिकारी समाधान शिविर में आई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध निपटान करें। इस दौरान एसडीएम डबवाली अर्पित संगल, ऐलनाबाद एसडीएम पारस भागोरिया वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़े। बैठक में एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार, डीएसपी आदर्श दीप सिंह, डीआरओ संजय कुमार, एएलसी ललित कुमार, नायब तहसीलदार सुभाष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।