फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो दिन से छा रहा घना कोहरा, पेड़ों से टपक रहा पानी

Sun, 02 Feb 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 सिरसा से बप्पां लिंक रोड पर सुबह 10 बजे छाई धुंध।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। पिछले दो दिन से घना कोहरा छा रहा है। इसके चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसका असर ट्रेनों व बसों के संचालन पर भी असर पड़ा रहा है।

शनिवार को सुबह 10 बजे तक दृश्यता दो मीटर के आस पास रही। कोहरे के कारण पेड़ों से पानी टपक रहा है। इसके चलते सड़के गीली रहती हैं। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शाम ढलते ही धुंध फिर से छाने लग जाती है। इस दौरान दृश्यता भी शून्य तक पहुंच जाती है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान
विज्ञापन


कोहरे के चलते बसें और ट्रेनें भी अपने गंतव्य तक देरी से पहुंच ही है। शनिवार को गोरखधाम सुपरफास्ट एक घंटा देरी से तो किसान एक्सप्रेस ढाई घटे देरी से चली।

-







सिरसा से चलने वाली ट्रेनों की स्थिति



नाम , चलने का समय , चली



दिल्ली एक्सप्रेस - सुबह 6.35 , 7.27 बजे।

गोरखधाम सुपरफास्ट - दोपहर 3.25, 4.20 बजे।



बठिंडा रेवाड़ी पैसेंजर शाम 6 बजे, 7 बजे।

-

हिसार से आने वाली ट्रेनों की स्थिति



नाम , पहुंचने का समय, पहुंची

फाजिल्का रेवाड़ी, सुबह 9.27 , 10.20 बजे।



धुरी सिरसा , सुबह 10.35, 11.15 बजे।

गोरखधाम सुपरफास्ट , सुबह 10.40 , दोपहर 12.27 बजे।



रेवाड़ी बठिंडा पैसेंजर , दोपहर 2.20, 3.35 बजे।

श्री गंगानगर , शाम 6 बजे, 7.10 बजे।

त्रिपुरा सुंदरी , शाम 6 बजे, 7.23 बजे।

किसान एक्सप्रेस - रात 7.30, 11 बजे।

:::::::::::::::::::::

तापमान में गिरावट आने और धुंध पड़ने से फसलों को बहुत फायदा होगा। पूर्व में समय से गर्मी बढ़ने लगी थी। जो फसलों के लिए अच्छी नहीं थी। अब मौसम फसलों के अनुकूल है। किसान फसलों की मांग के अनुरूप पानी लगाए और ध्यान रखे। कोई दिक्कत आने पर कृषि अधिकारी से संपर्क करें।
विज्ञापन


डाॅ. सुखदेव कंबोज, उप निदेशक कृषि विभाग

:::::::::::::::::::::

धुंध के समय वाहन चालक डिपर व फॉग लाइटों का इस्तेमाल करें। गलत दिशा में वाहन न चलाए और रिफ्लेक्टर जरूर वाहन पर लगाए। इससे हादसों को रोका जा सकता है। वाहन निर्धारित गति पर चलाए। - शमशेर सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें