फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हुक्का पिलाने से मना करने पर घरों में फेंके ईंट-पत्थर

Tue, 21 Apr 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमले में चाचा-भतीजा घायल, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। जेजे कॉलोनी में हुक्का न पिलाने की रंजिश में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दिए बयान में जेजे कॉलोनी निवासी हीरालाल ने बताया कि 18 अप्रैल की शाम वह वह अपने घर के सामने हुक्का भरकर बैठा था। उसी दौरान पड़ोसी गुरमेल वहां आया और हुक्का पिलाने की बात कही। हीरालाल ने उसे शराब के नशे में होने के कारण मना कर दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद गुरमेल अपने रिश्तेदार पिंटू, बब्बू व सुभाष के साथ लौटा। आरोप है कि उक्त सभी ने मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी और घरों के दरवाजों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इसी दौरान हीरालाल का चाचा कृष्ण बीच-बचाव के लिए आए तो गुरमेल ने लोहे के रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया।
इससे चाचा बेहोश होकर गिर पड़े। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग व परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। लोगों ने हीरालाल व कृष्ण को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर होते देख उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी इकबाल सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ शहर थाना सिरसा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें