फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जीजेयू में लापरवाह वाहन चालकों पर रोक लगाने की मांग तेज

Thu, 06 Nov 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में लापरवाह वाहन चालकों की बढ़ती समस्या को लेकर शिक्षकों ने चिंता जताई है। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (गजुटा) ने कुलपति को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गजुटा ने कहा कि विश्वविद्यालय सर्कल से लेकर खेल परिसर और नए रेजिडेंशियल कैंपस तक कई विद्यार्थी तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं और कई बार सड़क पर लापरवाही से पार्किंग करते हैं। कुछ समय पहले गणित विभाग के एक अधिकारी की मौत भी रैश ड्राइविंग के कारण हो चुकी है।

हाल ही में डी-टाइप हाउस के निवासी डॉ. दीपक बाल-बाल बचे जब एक ब्लैक एसयूवी ने खेल परिसर के पास तेज रफ्तार से वाहन चलाया। गजुटा प्रधान डॉ. विनोद गोयल ने बताया कि जब उन्होंने मामले में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर से बात की तो उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। बाद में प्रो. संदीप राणा और प्रो. अनिल कुमार के हस्तक्षेप पर सिक्योरिटी ऑफिसर ने गलती स्वीकार करते हुए आगे से सतर्क रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें